जिला कोरिया अंतर्गत जिला चिकित्सालय बैकुण्ठपुर में चिकित्सा सुविधा को सुदृढ़ीकरण करने हेतु रिक्त पदों की पूर्ति के संबंध में स्थानीय व्यव्स्था के तहत जिला प्रशासन के डी०एम०एफ० मद के अंतर्गत संविदा नियुक्ति के लियें Walk-In-Interview किया जाना है, जिसके लिये इच्छुक पात्र उम्मीदवार कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कोरिया छ०ग० में दिनांक 22.02.2024 से 29.02.2024 तक (अवकाश के दिनों को छोड़कर) प्रातः 11:00 बजे से सांय 05:30 बजे तक संबंधित पद के विरूद्ध भर्ती हेतु आवश्यक दस्तावेजों के मूल प्रति व छाया प्रति के साथ में उपस्थित होना अनिवार्य है। संविदा भर्ती हेतु रिक्त पदों का विवरण निम्नानुसार है-
क्र. | स्वास्थ्य संस्था का नाम | पदनाम | पद संख्या | शैक्षणिक योग्यता | एकमुस्त वेतन |
1 | जिला चिकित्सालय बैकुन्ठपुर, जिलाकोरिया, छ०ग० | सर्जन | 01 | एम.एस. सर्जन | निर्धारित मासिक वेतन (NHM/DMF/Negotiable) |
आवश्यक शर्ते एवं चयन प्रक्रिया
1. सेवा अवधि के दौरान प्रतिमाहएक मुश्त मानदेय देय होगा इसके अतिरिक्त किसी अन्य प्रकार का भत्ता / सुविधा देय नही होगा।
2. मात्र आवेदन करने पर ही किसी का चयन सुनिश्चित नही होगा। Walk-In-Interview के पूर्व मूल प्रमाण पत्रों की जांच की जावेगी, इसमें सही पाये जाने पर चयन समिति के द्वारा दिये गये अंको के आधार पर ही उनके चयन हेतु अग्रिम कार्यवाही की जावेगी।
3. नियुक्ति हेतु भारत देश के सभी राज्यों के अभ्यर्थियों को समान अवसर प्रदान किया जायेगा।
4. उपलब्धता अनुसार आवास सुविधा प्रदान की जायेगी।
download official notification
Job in Korea |